फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबार शुरू होते ही मशरूम के दाम में आया उछाल, 150 रुपये किलो बिका

Sun, 20 Jun 2021 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

होटल खुलने से मशरूम और सब्जी उत्पादकों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 15 हजार किलो मशरूम उत्पादन से करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन
मशरूम (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशरूम उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। होटल कारोबार शुरू होते ही मशरूम की मांग अचानक बढ़ गई है। कर्फ्यू के बीच मशरूम के दाम 40 रुपये किलो पहुंच गए थे, लेकिन अब यह दाम 150 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।  कर्फ्यू के कारण मार्केट में मशरूम की खरीद नहीं हो रही थी। सब्जी मंडी में भी मशरूम के खरीदार भी नहीं मिल रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन होटल कारोबार शुरू होते ही प्रदेश के होटलों में मशरूम, गोभी समेत अन्य सब्जियों की मांग एकदम से बढ़ गई है। इसके उत्पादकों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। रविवार को भी सब्जी मंडी सोलन में मशरूम 150 रुपये प्रति किलो बिका है। वहीं गोभी की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो रही। मशरूम की मांग सबसे ज्यादा शादी समारोह और होटलों में होती है।

हालांकि अभी शादी-समारोह कम लोगों के साथ ही हो रहे हैं। लेकिन होटल खुलने से मशरूम और सब्जी उत्पादकों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 15 हजार किलो मशरूम उत्पादन से करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। लेकिन इस बार मशरूम के सही दाम न मिलने के कारण कारोबार कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


किसानों को मिल रहे अच्छे दाम
सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को मशरूम समेत अन्य सब्जियों में तेजी आना शुरू हो गया है। जिसका मुख्य कारण होटल कारोबार शुरू होना बताया जा रहा है। जहां से स्थानीय सब्जियों के भी अच्छे दाम मिल रहे है। गोभी ग्रेड के हिसाब से 35 से 50 रुपये तक बिकी है। आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों ओर उछाल आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें