फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चोरी करते देख लिया तो गमछे से गला घोंटकर मार डाली महिला, जुब्बल के मंढोल गांव की वारदात

Tue, 03 Oct 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
विज्ञापन
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के मंढोल गांव में बिहार मूल के एक युवक ने महिला की गमछे (परने) से घला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की पहचान कमला (65) पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव मंढोल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मंढोल गांव में एक बागवान के घर पर काम करने वाला राहुल तिवारी (22) निवासी बिहार मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे चोरी के इरादे से किसी के घर में घुसा। उसने घर से 69 हजार रुपये और कुछ अन्य सामान चोरी किया। इस दौरान महिला ने युवक को चोरी करते देख लिया।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी युवक ने अपने कंधे से गमछा (परना) उतारकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बस में बैठकर फरार हो गया। इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कायना गांव के पास बस को रुकवाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के दौरान युवक के कब्जे से चोरी किए गए पैसे और अन्य सामान बरामद हुआ है। सूचना के बाद डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें