फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से दरिंदगी, सिर धड़ से काट डाला

Mon, 29 Dec 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला सुन्नी क्षेत्र में 18 दिसंबर को दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली कार का मामला हत्या का निकला है। आरोपियों की दरिंदगी की दास्तां सुनकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार लेकर शिकार खेलने गए युवकों ने हरीश का सिर धड़ से अलग करके नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने अब हरीश के कत्ल के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि घटना वाले दिन उन्होंने हरीश का सिर धड़ से अलग करके सतलुज नदी में फेंक दिया था। धड़ एक बोरी में भरकर उसी की कार में रखकर गाड़ी को भी सतलुज में धकेल दिया।
विज्ञापन


इसके लिए इस्तेमाल चाकू को भी नदीं में फेंक दिया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।

शिकार खेलते समय लगी ‌थी गोली

पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को एसपी और एएसपी मौके पर टीम के साथ पहुंचे। हरीश की कार सुन्नी के मोंगणा गांव के पास सतलुज नदी में दुर्घटनाग्रस्त हालत में 18 दिसबंर को मिली थी।

हरीश को खोज निकालने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की हरीश घटना वाले दिन ठियोग इलाके के रहने वाले विकास और शकरोड़ी (सुन्नी) के रहने वाले योगराज के साथ था।
 
यह तीनों शकरोड़ी के साथ लगते जंगल में शिकार खेलने गए थे। इस सूचना के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर योगराज और विकास से पूछताछ की। पुलिस के सामने वह टूट गए और कहा कि शिकार खेलते समय गलती से गोली हरीश को लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोबाइल और जैकेट बरामद

वह डर गए थे, इसलिए उन्होंने एक चाकू से हरीश का सिर धड़ से अलग कर दिया। कार नीचे नदी की तरफ फेंक दी और सिर अलग कर चाकू भी फेंक दिया। यह बात कबूल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दायर किया।
 
पुलिस ने रविवार को मौके का मुआयना किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक बंदूक, आठ कारतूस, हरीश का जैकेट, मोबाइल और घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं।

आरोपियों ने कहा कि इसी जगह पर हरीश के सिर को काटा गया था। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पूछताछ चल रही है। आरोपियों ने सिर और धड़ सतलुज नदी में फेंका है ऐसा वह कह रहे हैं। शव को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें