फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुंबई और गोवा के दौरे पर जाएंगे नगर निगम के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमहापौर की अगुवाई में होगा दौरा
विज्ञापन

दोनों शहरों की पेयजल व्यवस्था का लेंगे पार्षद जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुंबई और गोवा की पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर निगम शिमला के पार्षद दो फरवरी से इन शहरों के दौरे पर रवाना होंगे। उपमहापौर उमा कौशल की अगुवाई में पार्षद सात फरवरी तक दोनों शहरों का दौरा करेंगे। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान दौरे पर नहीं जाएंगे। महापौर शहर में ही रहेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम पार्षदों के लिए सुएज इंडिया कंपनी ने यह दौरा तैयार किया है। पहले पिछले साल नवंबर में यह दौरा प्रस्तावित था। अब फरवरी में इसे करवाया जा रहा है। मुंबई में भी सुएज इंडिया कंपनी नियमित पानी देने की योजना पर काम कर रही है। शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने की योजना का जिम्मा यही कंपनी संभाल रही है। कंपनी पार्षदों को इन शहरों में पेयजल नेटवर्क दिखाएगी। साथ ही जनता को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी देगी। नगर निगम ने इस दौरे के लिए पार्षदों की सहमति मांगी थी। इस पर कुछेक पार्षदों ने सहमति दे दी है। कई पार्षद बच्चों की स्कूलों में परीक्षाओं और अन्य निजी कारणों से दौरे पर नहीं जा रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि दो फरवरी से यह दौरा शुरू होगा। पार्षद पेयजल व्यवस्था के बारे में सीखेंगे जिससे शहर को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें