फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता का सिग्नल मिलते ही पार्षद ने कर ली मेयर बनने की तैयारी, कपड़े-जूते खरीदे

Mon, 16 Dec 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा की ओर से मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर दावेदार तय होने से पहले ही रविवार को एक महिला पार्षद ने नेता का फोन आने के तुरंत बाद जूतों और कपड़ों की खरीदारी कर ली। इसके बाद बाकी पार्षदों को भी पार्टी ने सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय बुला लिया। सूत्रों के अनुसार एक नेता के फोन आने के बाद शिमला शहर की यह महिला पार्षद मालरोड पहुंचीं और अपने लिए दो रेडीमेड सूट और जूते लिए।

विज्ञापन


इस दौरान एक और भाजपा पार्षद भी साथ रहीं। कई पार्षदों ने इन्हें एक शोरूम में शॉपिंग करते भी देख लिया। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि नेता ने महिला पार्षद को मेयर बनाने को लेकर सूचना दी जिसके बाद पार्षद भी मेयर बनने की तैयारियों में जुट गई हैं। चर्चा ये भी है कि डिप्टी मेयर के पद पर किसी पुरुष पार्षद को मौका दिया जा रहा है।

हालांकि, चर्चाओं के बीच इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव से पहले या आज शाम हो सकती है। उधर, भाजपा के सभी पार्षदों को सोमवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। इसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे जो दावेदारों का नाम तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें