फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क पर गाड़ी से कचरा फेंकने वाले चालक को निगम का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में टल्ली होकर गाड़ी चलाने का भी है आरोप
विज्ञापन

नगर निगम ने नोटिस जारी कर चालक से मांगा जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के भरयाल क्षेत्र में सड़क पर गाड़ी से कचरा फेंकने वाले चालक को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। इससे कूड़ा संयंत्र के बजाय सड़क पर कचरा फेंकने पर जवाब मांगा है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


निगम प्रशासन को मिली शिकायत के अनुसार शहर से कचरा लेकर भरयाल जाने वाली एक गाड़ी के चालक ने शुक्रवार को सड़क पर ही कचरे का ढेर लगा दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पर सवाल उठाए थे। लोगों का आरोप था कि चालक नशे में धुत है और उसने संयंत्र की बजाय सड़क पर ही कचरा बिखेर दिया है। इसका वीडियो बनाने के लिए लोगों ने नगर निगम को इसकी शिकायत भेजी थी। लोगों का कहना है कि शहर से निकलने वाले कचरे को सही तरीके से संयंत्र में नहीं फेंका जा रहा है। कई बार चालक रास्ते में ही कचरा फेंक रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को पहली बार नगर निगम के पास इस तरह की शिकायत पहुंची थी। इस पर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि चालक पर कार्रवाई की जाएगी। इसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें