फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश-2 शिमला यजुवेंद्र सिंह की अदालत ने चिट्टा तस्करी में पकड़े शिमला निवासी आरोपी मानिक सूद को जमानत दे दी है। मामला 5 जून 2026 का है जब पुलिस टीम ने गजेड़ी मोड़ ठियोग के पास एक गाड़ी को रोका था। गाड़ी में आरोपी सहित तीन लोग मौजूद थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 9.150 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने दलील दी थी कि कथित बरामदगी आरोपी से सीधे कब्जे से नहीं हुई थी और वह वाहन का न तो मालिक था और न ही चालक। अदालत ने टिप्पणी की कि जमानत मिलना एक सामान्य नियम है जबकि जेल अपवाद है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने बरामदगी दिखाई है लेकिन दोष सिद्ध होना अभी बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें