फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के लोगों को बड़ी राहत देंगी ये दो खबरें

Mon, 21 Sep 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के लिए लोगों के दो राहत भरी खबरें हैं। पहला मल्टी स्टोर पार्किंग। दूसरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल। दो साल के भीतर ये दोनों तोहफे शहरवासियों को मिलेंगे। विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग कम कॉमर्शियल कांप्लेक्स बनेगा। विकासनगर में बीओटी आधार पर बनने वाले मल्टी स्टोरी पार्किंग कम कॉमर्शियल कांप्लेक्स का मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


विकासनगर में बनने वाले दस मंजिला भवन की निचली सात मंजिलों में कार पार्किंग होगी। ऊपर की तीन मंजिलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का संचालन होगा। विकासनगर सहित आसपास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पार्किंग में गाड़ियों की एंट्री और एग्जिट के लिए रैंप बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक गाड़ियों को लाने ले जाने के लिए भी रैंप बनेंगे।

30 हजार स्कवेयर फीट एरिया व्यवसायिक क्षेत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। विकासनगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग कम कमर्शियल कांप्लेक्स बनाने के लिए नगर निगम ने 2012 में टेंडर कर दिए थे लेकिन नक्शा पास न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। हाल ही में सरकार ने नक्शे को मंजूरी दी है। इसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


मल्टी स्टोरी पार्किंग कम कमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कर रहे रुद्रा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निशिकांत शर्मा ने बताया कि दो साल के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पूरा होने पर शहर के लोगों को न सिर्फ पार्किंग सुविधा मिलेगी, बल्कि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विकासनगर की ओर एंट्री पंथाघाटी की ओर एग्जिट
पार्किंग का एंट्री प्वाइंट विकासनगर की ओर होगा जबकि एग्जिट प्वाइंट पंथाघाटी की ओर होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से पार्किंग में एंट्री और एग्जिट के लिए रास्ते बनेंगे। इससे विकासनगर सहित आसपास के हजारों लोगों को सीधा फायदा होगा। मल्टीस्टोरी पार्किंग में एक साथ करीब 174 गाड़ियां पार्क हो सकेगी। दस मंजिला कांप्लेक्स के 7 फ्लोर बतौर पार्किंग इस्तेमाल किए जाएंगे मल्टीस्टोरी पार्किंग का संचालन शुरूआती 40 सालों तक निर्माण कर रही कंपनी करेगी। 40 साल बाद पार्किंग का संचालन नगर निगम करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें