राजधानी के सबसे बड़े उपनगर संजौली में फरवरी से वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। नगर निगम संजौली में बनाई पांच मंजिला पार्किंगों को शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।
सात मंजिला शापिंग कांप्लेक्स की पांच मंजिलें बनकर तैयार हैं। पीपीपी मोड के तहत 24.70 करोड़ की राशि से सात मंजिला कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। कांप्लेक्स को बनाने वाला ठेकेदार ही पार्किंग को संचालित करेगा।
लोगों को वाहन खड़े करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा। पार्किंग खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। चार सौ गाड़ियों को पार्क करने की लोगों को सुविधा दी जाएगी।
क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि सोमवार को मौके का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।