फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- विकास कार्यों में भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं पर विशेष फोकस

Thu, 19 Oct 2023 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह में 31वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के शुभारंभ के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए दी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बच्चों से वार्तालाप किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास की दृष्टि से हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान है। जहां पर हर क्षेत्रवासी को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए वर्तमान में इस क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की भावी पीढ़ी से संबंधित आवश्यकताओं के मध्य नजर किए जा रहे हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह में 31वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के शुभारंभ के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई के क्षेत्र में इस प्रकार से कार्य किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में भावी पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दो दशक पूर्व जब उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सेवा करने का अवसर मिला उस समय विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ था। निरंतर प्रयासों से विकास के मामले में आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में मिसाल दी जाती है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यह क्षेत्र शिक्षा का हब बनने जा रहा है। दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में केवल चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थे। आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एक केंद्रीय विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।

नशा मुक्त जीवन जीने का प्रण लें बच्चे
नशा मुक्त समाज के विषय में कड़ा संदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की गई है जिसकी भी बदौलत नशा तस्करी से जुड़े अनेक अपराधी आज जेल में बंद है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण लें तथा अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय विद्यालय प्रशासन की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्थानीय विद्यालय को 25 हजार रुपये पर देने की घोषणा की। दो दिवसीय 31वीं खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शिक्षा खंड हरोली के 55 विभिन्न विद्यालयों के 330 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की ओर से बनाए साइंस मॉडल का भी जायजा लिया।  शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चंदेल, समाजसेवी व पालकवाह पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप अग्निहोत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालकवाह के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान पालकवाह संदीप अग्निहोत्री, कैप्टन शक्ति सिंह के अलावा एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें