फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पार्क को लेकर छिड़ी अब श्रेय की जंग, मुकेश अग्निहोत्री ने ये कहा

Mon, 11 Feb 2019 04:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऊना के सिंगा में स्थापित देश के मेगा फूड पार्क को लेकर श्रेय की जंग शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं के इसके उद्घाटन को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। मुकेश ने कहा कि फूड पार्क कांग्रेस की देन है।

विज्ञापन


करीब तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। कहा कि उन्होंने स्वयं फूड पार्क को लेकर उद्योग मंत्री रहते हुए संघर्ष किया, तब जाकर प्रदेश को यह परियोजना मिली, लेकिन भाजपा सरकार ने हारे हुए नेताओं को बुलाकर इसका शुभारंभ करवाया।

उद्योग मंत्री का कार्यक्रम में शिरकत करना सही है, लेकिन केंद्र के प्रोटोकॉल के मुताबिक इसमें केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, उद्योग मंत्री के साथ स्थानीय विधायक को बुलाना बनता है, मगर भाजपा ने इस पर सियासत की।
विज्ञापन


परियोजना का श्रेय देना तो दूर, रातोंरात निमंत्रण पत्रों में से उनका नाम हटवाया गया। संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया गया कि कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक शामिल न हो सकें।

कहा कि पहले कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ सीएम के आने का कार्यक्रम था, जिसकी तैयारियों को लेकर लाखों खर्च किए गए। ऐन मौके पर दोनों अतिथि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे देश के इतने बड़े प्रोजेक्ट और उसके शुभारंभ कार्यक्रम की गरिमा को भी ठेस लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें