फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तबीयत बिगड़ने से मंच पर गिर पड़े मुकेश, अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती करवाना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री रविवार रात झलेड़ा के पास एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के कारण वह गिर पड़े। मंत्री के स्टाफ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें स्‍थानीय अस्पताल पहुंचाया।

यहां उनका उपचार चल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। मंत्री के अस्वस्‍थ होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। देर रात तक उनका इमरजैंसी में उपचार चलता रहा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अशोक दरोच का कहना है कि उद्योग मंत्री की तबीयत में अब सुधार है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। देर रात उन्हें इमरजैंसी से स्‍पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें