फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमएस औरो टेक्सटाइल्स कंपनी में भरेगा 100 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में 23 जनवरी को होंगे इंटरव्यू
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में 23 जनवरी को अप्रेंटिस के 100 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह भर्तियां एमएस औरो टेक्सटाइल्स कंपनी में की जाएगी। यह कंपनी सोलन के साईं रोड बद्दी में स्थित है। इसमें अप्रेंटिस के 100 पदों को भरा जाना है। इसके लिए 23 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू उपरोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 23 जनवरी को उपरोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर आए। यहां 11:00 बजे इंटरव्यू लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए 01795-272737, 272732 व 272888 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें