फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैफाली बनीं मिसेज इंडिया गॉर्जियस क्वीन, चेन्नई में जीता खिताब

Thu, 02 Aug 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिसेज हिमाचल का खिताब जीतने के बाद मंडी की शैफाली शर्मा ने मिसेज इंडिया गॉर्जियस क्वीन-2018 का खिताब अपने नाम किया है। मिसेज इंडिया 2018 प्रतियोगिता 26 से 30 जुलाई तक चेन्नई में हुई। इसमें हिमाचली संस्कृति के रंगों को बिखेरते हुए शैफाली ने यह खिताब जीता।

विज्ञापन


शैफाली पेशे से स्टाफ नर्स हैं। उनके पति बैंक में कार्यरत हैं। शैफाली लंबे समय से स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित कर रही हैं। खिताब जीतकर उन्होंने मंडी के साथ प्रदेश का नाम भी देशभर रोशन किया है। देशभर विभिन्न राज्यों की कुल 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

साउथ की फिल्मों में काम करने के मिल रहे ऑफर

प्रतियोगिता तीन श्रेणियों मेन, क्लासिक और सुपर क्लासिक में हुई। शैफाली ने तीनों श्रेणी में हिस्सा लेते हुए देशभर की प्रतिभागियों की पछाड़ते हुए गॉर्जियस क्वीन का खिताब जीता। उन्हें इन दिनों साउथ की फिल्मों में काम करने के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन अभी उन्होंने इसको लेकर निर्णय नहीं लिया है।

अमर उजाला से विशेष बातचीत में शैफाली शर्मा ने कहा कि मिसेज हिमाचल का खिताब जीतने के बाद उन्हें साउथ की फिल्मों के ऑफर आ रहे है। जल्द इस बारे में विचार करेंगी। हालांकि, अभी निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पति, परिवार और मायके वालों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें