फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया हिमाचल के लिए ऑडिशन मंडी में इस दिन

Mon, 11 Feb 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिसेज इंडिया हिमाचल के लिए 17 फरवरी को संगीत सदन मंडी में ऑडिशन होंगे। यह जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता में हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी।

विज्ञापन


16 फरवरी को कुल्लू में ऑडिशन होंगे। 17 को मंडी, 23 को बिलासपुर, 24 फरवरी को कांगड़ा, 3 मार्च को चंबा, ऊना में 9 मार्च, हमीरपुर में दस मार्च, सोलन 17 मार्च, नाहन में 24 मार्च व शिमला में 30 मार्च को होंगे।

सेमीफाइनल 17-18 अप्रैल को होगा। फाइनल राउंड 14,15 और 16 मई को होगा। पहले वर्ग में 20-30 वर्ष, दूसरे वर्ग में 40 से 59 और तीसरे वर्ग में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाएं भाग ले सकती हैं। सभी वर्गों के लिए प्रवेश निशुल्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें