फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ पेंशन योजना में अब मिलेगी इतनी पेंशन

Sun, 28 Sep 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन योजना में अब पेंशन धारकों को न्यूनतम 1000 रुपये की पेंशन मिलेगी। शिमला में इस योजना को नए सिरे से मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री डा. नजमा हेपतुल्ला लांच करेंगी।
विज्ञापन


लांचिंग का यह कार्यक्रम राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला के आडिटोरियम में 11 बजे होगा। योजना की यह लांचिंग देश के 37 स्थानों पर केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं।

यह जानकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिमला सुभाष चंद्र गोयल एवं सूरज शर्मा ने संयुक्त रूप से दी है। इन दोनों आयुक्तों ने कहा कि पेंशन की राशि में बढ़ोतरी करने की मांग लंबे समय से रही है।
विज्ञापन


अब न्यूनतम राशि को 1000 रुपये कर दिया गया है। वर्तमान में पेंशनधारकों की एक बड़ी संख्या को मामूली मात्रा में पेंशन प्राप्त हो रही है। वास्तव में दो तिहाई पेंशनधारकों को 1000 रुपये से कम पेंशन मिल रही है।

इस प्रकार से कम पेंशन वाले कुल 49 लाख पेंशनधारकों में से 1000 रुपये से कम पेंशन प्राप्त कर रहे 39 लाख लोगों को पूरे देश में लाभ होगा। इसमें हिमाचल में भी पेंशनधारकों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें