फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सांसद सिकंदर, दूरदराज क्षेत्रों को राष्ट्रीयकृत बैंको की शाखाएं मांगीं

Wed, 10 Dec 2025 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

डाॅ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग शाखाओं का अभाव है, जिसके कारण यहां के लोगों को बैंक से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए 20-30 किमी दूर जाना पड़ता है
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सांसद सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा डाॅ. सिकंदर कुमार ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में चर्चा की। डाॅ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग शाखाओं का अभाव है, जिसके कारण यहां के लोगों को बैंक से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए 20-30 किमी दूर जाना पड़ता है।

विज्ञापन


इससे जहां लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं और वहीं आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में राष्ट्रीयकृत बैंको की शाखाएं खोली जाएं ताकि लोगों के समय और पैसे दोनो की बचत हो सके। ्डाॅ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री का प्रदेश को समय-समय पर विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं आपदा राहत के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि से केंद्र की सहायता से हिमाचल में चल रहे विकास कार्यों को यथासमय पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें