नाइजीरिया में अपहृत कांगड़ा के तीन युवकों की रिहाई को लेकर सांसद शांता कुमार ने भारत सरकार के सामने मामला उठाया है। मामले का पता चलते ही शांता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। उन्होंने सुषमा स्वराज से फोन पर भी बात की है। इसमें उन्होंने इन युवकों को शीघ्र छुड़वाने की मांग की है।
समुद्री लुटेरों ने भारत के तीन युवकों को जंगल में बनाया बंधक, मांगे 20 लाख
सुषमा स्वराज को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के तीन लोग नाईजीरिया में अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए गए थे। वे तीनों एक तेल वाहक समुद्री जहाज में कार्यरत थे।
लेकिन, कुछ दिन पहले इस तेल वाहक जहाज का समुद्री डाकुओं की ओर से अपहरण कर लिया। शांता ने सुषमा स्वराज से दूरभाष पर बात करइस इस मामले में प्राथमिकता पर जल्द छानबीन और कार्रवाई करने की अपील की है।