शांता ने कहा कि गांव के गरीब की सेवा कार्यकर्ताओं का आदर्श होना चाहिए। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक बड़ी और मजबूत कड़ी है। उसी तर्ज पर भाजपा कार्य कर रही है। रास्ते अलग-अलग हैं, लेकिन मंजिल एक है। कहा कि समरसता और समन्वय का बहुत महत्व है। देश का अहित तब हुआ, जब देश जातियों में बंट रहा है। हिंदू समाज में समरसता लाने की जरूरत है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, विधायक मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, अर्जुन ठाकुर, अरुण कुका, रीता धीमान, चंबा से बीके जरियाल, पूर्व विधायक दूलो राम, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, राष्ट्रीय भाजपा एसटी के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, घनश्याम शर्मा, राजीव भारद्वाज, अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी और सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।