फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने उम्मीदवार बनाया तो जरूर लडूंगा चुनाव : शांता कुमार

Sun, 25 Nov 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हिमाचल भाजपा के पितामह कहे जाने वाले कांगड़ा संसदीय सीट से सांसद शांता कुमार ने कहा है कि भाजपा हाईकमान अगर 2019 के लोस चुनाव में प्रत्याशी बनाएगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

विज्ञापन


सांसद शांता कुमार ने लोक निर्माण विभाग मुल्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी संदेश देगा, वह सर्वमान्य होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा देश में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में डंका बज रहा है। लोस चुनाव में हिमाचल में भाजपा चारों सीटों पर कब्जा जमाएगी। केंद्र में बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरोट और मुल्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक मुलख राज प्रेमी और उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर धनीराम भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें