इटरनल विवि बडू साहिब का दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 296 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर कीं। इसमें चार विद्यार्थियों को पीएचडी, 88 स्नातकोत्तर और 202 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त कविता वर्मा को एमएससी नर्सिंग और अंकिता चौहान को बीएससी कृषि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इसके अलावा हिमानी गुलेरिया, पूजा कुमारी, सिमरनजीत कौर, सरबजीत कौर, प्रिया शर्मा, नवजीत कौर, अंकिता चौहान, बलजीत कौर, राजनप्रीत कौर, किरनजोत कौर, अंबिका चितकारा, खुशमीत संधू, सतविंदर कौर, बेनत कौर का भी पुरस्कृत किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के 45 अन्य छात्राओं को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट भी दिए गए। विशिष्ट अवार्ड प्रिया शर्मा, अंकिता चौहान, दीपिका ठाकुर, बंत कौर को प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के स्टाफ में कैप्टन परमजीत सिंह को बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बाबा इकबाल सिंह समारोह का शुभारंभ किया। कुलपति डॉ. एचएस धालीवाल ने सालाना रिपोर्ट पेश की। आचार्य देवव्रत ने इस मौके पर कहा कि छात्र शिक्षा संस्थान में अर्जित ज्ञान को दूसरों में भी बांटें। सिख समुदाय के महान पुरुषों ने देश के बलिदान दिए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को गुरु गोविंद सिंह ने शुरू किया था।