फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा राशि देने के बाद भी क्यों हो रही काम में देरीः शांता कुमार

Sat, 14 Jul 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट से मंडी तक बनने वाले फोरलेन के काम में हो रही देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने चिंता जाहिर की है। केंद्र सरकार ने इस सड़क में आने वाली जमीन का मुआवजा देने के लिए पूरा धन उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन


फिर इस काम में क्यों देरी हो रही है। इस काम जो अड़चनें पैदा हो रही हैं, उसे जल्द दूर किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जल्द मुआवजा देकर सड़क बनाने की तैयारी की जाए। 

विभाग किसी गलतफहमी में सड़क के काम में कोई कमी न रखे। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग को फोरलेन बनाने के काम में कहीं-कहीं कुछ अड़चनें पैदा हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तालमेल में कमी के कारण इस सड़क की देखभाल में कोई कमी न रखें

इस सड़क की 197 किलोमीटर लंबाई में से 104 किमी पूरी तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को सौंप दी गई है, जबकि बाकी सड़क की देखभाल राज्य सरकार को करनी है। दोनों एजेंसियों में तालमेल न होने से कही-कहीं बरसात के कारण जरूरी मरम्मत में कमी आ रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने सभी राजमार्गों के निर्माण के संबंध में पूरी समीक्षा की है। उससे काम को गति मिली है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि तालमेल में कमी के कारण इस सड़क की देखभाल में कोई कमी न रखें।

शांता कुमार और मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी से आग्रह किया है कि अक्तूबर माह में वे इस सड़क के निर्माण के कार्य का शिलान्यास करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें