फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता कुमार बोले- इस बार अच्छा परिवर्तन, अब सहयोग की राजनीति करें

Mon, 08 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा सांसद शांता कुमार ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा और अच्छा परिवर्तन हुआ है। दोनों पार्टियों ने नई युवा पीढ़ी को नेतृत्व संभाल दिया है। भाजपा ने योग्य और अनुभवी युवा नेता जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास बनाया है। 

विज्ञापन


मंडी जिला को नेतृत्व देकर मंडी लोकसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री की मांग को पूरा किया है। मंडी जिला में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा ने उन्हें सम्मानित किया है। कांग्रेस ने भी युवा नेता मुकेश अग्निहोत्री को विपक्ष का नेता बनाया है। 

इससे साफ है कि आज युवा नेतृत्व को दायित्व देना समय की मांग है। उन्होंने नए युवा नेतृत्व को आगे लाने के लिए कांग्रेस को भी बधाई दी। उन्होंने दोनों पार्टियों के युवा नेतृत्व से आग्रह किया है कि वे टकराव की नहीं, सहयोग की राजनीति करें। विकास में विपक्ष भी सरकार का पूरा सहयोग करे। 
विज्ञापन


प्रदेश में विकास की नई योजनाओं को सामने लाया जाए। केंद्र उन योजनाओं में सहयोग देने के लिए तैयार है। शांता ने कहा कि पिछले पांच साल में सरकार और विपक्ष में जो टकराव हुआ है, वह प्रदेश का विकास न होने का कारण रहा है। विपक्ष को रचनात्मक आलोचना करना तो ठीक है, लेकिन साथ ही विकास में सहयोग भी देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें