फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता ने पत्र लिखकर पीएम मोदी को दी बधाई

Sat, 01 Nov 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा सांसद शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस बात की सराहना की है कि उन्होंने प्रशासन के व्यय में बचत करने के कड़े निर्देश जारी किए। शांता ने फाइव स्टार कल्चर खत्म करने के लिए मोदी को बधाई भी दी। शांता कुमार ने लिखा है कि देश और प्रदेश की सरकारों के खर्चों में बचत की बहुत अधिक संभावना है।
विज्ञापन


प्रशासन में फिजूलखर्ची होती है। इस साल भारत सरकार का कुल बजट 17 लाख 94 हजार करोड़ रुपये है उसमें गैर योजना व्यय 5 लाख 75 हजार करोड़ रुपये का है। गैर योजना व्यय 12 लाख 10 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने लिखा है कि गैर योजना व्यय में 10 प्रतिशत कटौती तुरंत की जा सकती है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार की गैर योजना व्यय में यदि 10 प्रतिशत की बचत की जाए तो 1 लाख 20 हजार करोड़ की बचत होती है। प्रशासन के खर्चों में बचत करके भी बहुत से साधन जुटाए जा सकते हैं। शांता कुमार ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम के लिए बधाई दी है और खर्चो में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश अतिशीघ्र देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें