सांसद का रिपोर्ट कार्ड
प्रतिभा सिंह
उम्र- 67 वर्ष
संसदीय कामकाज (सेशन 7 से 15 *)
संसद में उपस्थिति 100 दिन
संसद में अनुपस्थित 40 दिन
प्रश्न पूछे 27
वाद-विवाद में हिस्सा 02
बिलों पर चर्चा 0
उपचुनाव में मिली जीत के बाद प्रतिभा सिंह संसद के 9 सत्रों में ही भाग ले पाईं।
गोद ली पंचायतों को लगे पंख
मंडी की नौण व चौंतड़ा और कुल्लू जिला की गाहर पंचायत गोद ली है। नौण पंचायत में 43 योजनाएं चल रही हैं। 33 कार्य प्रगति पर और चार पूरे हैं। कुल 3.55 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। चौंतड़ा में 21 कामों पर 42.74 करोड़ खर्च हो चुके हैं। गाहर पंचायत में 70 फीसदी काम पूरे हो गए हैं। आपदा से 30 फीसदी काम प्रभावित हुआ।
मंडी संसदीय क्षेत्र की मांगों और हकों के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज बुलंद की है। आपदा के दौरान प्रभावित स्थानों में पहुंचकर राहत भी पहुंचाई है। सांसद निधि से हरसंभव सहयोग किया है। प्रदेश सरकार के राहत पैकेज से भी मदद की है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी दिक्कतें दूर करने का प्रयास किया है। मंडी सीट के तहत आने वाले हर क्षेत्र को एक समान तवज्जो दी है।
-प्रतिभा सिंह, सांसद, मंडी
वर्ष सांसद निधि मिली खर्च राशि स्वीकृति कार्य पूरे हुए
2021-22 02 करोड़ 0.35 करोड़ 57 30
2022-23 2.50 करोड़ 2.67 करोड़ 399 146
2023-24 00 0.06 करोड़ 20 0
2021 से 2024 तक कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह का कार्यकाल शून्य उपलब्धि का रहा है। जनता की मांगों को पेश तक नहीं कर पाई हैं। वह सिर्फ प्रदेश सरकार व संगठन के बीच ही उलझी रहीं। वादे तक पूरे नहीं कर पाई हैं। आपदा के दौरान सबसे अधिक नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र में हुआ, लेकिन सांसद प्रतिभा सिंह गायब रहीं। चुनाव नजदीक आने पर आखिरी समय में सक्रिय हुई हैं। प्रतिभा सिंह जनादेश पर खरी नहीं उतर पाई हैं। किसी भी मुद्दे पर कुछ नहीं किया है। -खुशाल ठाकुर, 2021 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी