फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामस्वरूप बोले- लोक सभा में उठाएंगे शानन परियोजना का मुद्दा

Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

शानन परियोजना को लेकर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बयान दिया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि 110 मेगावाट की शानन परियोजना को हिमाचल में लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलकर लोकसभा में इस मुद्दे को जल्द उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2003 में शानन परियोजना को लेने के लिए संघर्ष समिति उनकी अध्यक्षता में बनाई थी। जबकि शानन परियोजना की खस्ताहालत का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। इस पर केंद्र की हिम ऊर्जा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी थी। 

इसके बाद 25 करोड़ पंजाब बिजली बोर्ड ने मंजूर कर जोगिंद्रनगर के उच्च अधिकारियों को भेजे थे। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक यह राशि यहां पर खर्च नहीं हुई है। इस मामले में वह परियोजना के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा की मुल्थान बरोट पैदल पुल के लिए 70 लाख का एस्टीमेट मंजूर हो गया है। इस मौके पर द्रंग भाजपा अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला परिषद कली राम, जिला सचिव काहन सिंह, प्रधान गंगी देवी, प्रधान शांता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें