फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर का विधायकी से इस्तीफा, मंत्री पद से अभी नहीं छूटा मोह

Tue, 18 Jun 2019 11:03 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, किशन कपूर ने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगर मुख्यमंत्री चाहें   तो वह अगले छह माह तक बिना विधानसभा के सदस्य रहे भी मंत्री पद पर काबिज रह सकते  हैं। सोमवार को दिल्ली में लोकसभा का बजट सत्र शुरू हो गया।

दो दिन तक सभी नवनिर्वाचित सांसद पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। सोमवार को प्रोटेम स्पीकर ने मोदी, राजनाथ के अलावा हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शपथ दिलाई। अन्य तीनों सांसद मंगलवार को शपथ ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर के पद पर बने रहने को लेकर फैसला जल्द

शपथ ग्रहण से पहले ही धर्मशाला और पच्छाद के विधायक ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को सौंप दिया था जिसे स्वीकार कर लिया है। हालांकि, कपूर ने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री जयराम सोमवार को विदेश दौरे से लौट आए हैं। वह जल्द कपूर के पद पर बने रहने को लेकर फैसला ले सकते हैं। दोनों विधायकों के इस्तीफे के साथ ही टिकट को लेकर नूराकुश्ती तेज हो गई है।

चुनाव आयोग अगले छह महीने के भीतर इन दोनों सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर सकता है। दोनों सीटों पर दावेदारी जताना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और संगठन के नेताओं से पैरवी की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें