फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बन रहा महा ठग बंधन : अनुराग ठाकुर

Fri, 28 Dec 2018 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के एक साल के जश्न में धर्मशाला में आयोजित आभार रैली में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का महा ठग बंधन बन रहा है।

विज्ञापन


कहा कि महा ठग बंधन में देश के भ्रष्ट लोगों का कुनबा एकत्रित हो रहा है, जो देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटता आया है। साल 2022 तक देश को विश्व की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में लाकर खड़ा करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य रखा है।

इसके लिए आगामी लोस चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खेलों, जबकि कांग्रेस नेताओं ने नशे को बढ़ावा दिया। इसलिए कांग्रेस नेताओं के बच्चे नशे की खेप के साथ पकड़े जाते रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए चार पुरस्कार मिले हैं। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने भी सरकार की एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने ब्रिगेडियर शेर जंग थापा, चंद्र नारायण, मेजर दुर्गामल और दल बहादुर थापा को याद कर कहा कि धर्मशाला इन वीरों की जन्मस्थली रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें