फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

Sat, 05 Oct 2024 04:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सांसद अनुराग ने सुक्खू की सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए हिमाचल में टॉयलेट टैक्स को लेकर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गलोड़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनाने पर आभार जताया है। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आरे से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे । सांसद अनुराग ने सुक्खू की सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए हिमाचल में टॉयलेट टैक्स को लेकर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह के फैसले लेगी तो बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में  स्वच्छता अभियान चला रहे हैं तो वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रदेश में टॉयलेट टैक्स लगा रहे हैं। प्रदेश में ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई इस पर प्रदेश कांग्रेस की मानसिकता है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में इस बार भाजपा हैट्रिक लगाएगी। अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 293 करोड़ रुपये की लागत से 5 सड़के दी हैं, यह हमीरपुर के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इन सड़कों के बनने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें