फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बर्दाश्त नहीं करूंगा जनता के साथ भेदभाव'

Sat, 08 Nov 2014 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा, लोगों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार भेदभाव की नीति अपना रही है। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव से कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है, तब से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का विकास कार्य ठप कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने जसवां परागपुर कॉलेज बंद करने का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में कुल सात कॉलेज बंद किए थे। इनमें छह को दोबारा खोलने की अनुमति दी, लेकिन जसवां परागपुर की कोटला बेहड़ में खोले गए कॉलेज को दोबारा संचालित करने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

सांसद ने जसवां परागपुर विस क्षेत्र के कस्बा कोटला के अंबेडकर हाल में लोगों को संबोधित किया। कहा कि जसवां परागपुर विस क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव की नीति अपनाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इससे पूर्व जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने घमरूर में बीबीएमबी की भूमि लोगों को वापस करने, बंदरों की समस्या और कि सानों को फसलचक्र के  दौरान हो रही हानि को संसद में उठाने का आग्रह किया। बिक्रम ठाकुर ने चिंतपूर्णी से तलवाड़ा और टैरेस से ढलियारा सड़क मार्गों की केंद्र से धन स्वीकृत करवाने की वकालत की।

इस दौरान सुमन कुमार, कश्मीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रतन चंद, मस्तराम, सुभाष चंद, हंसराज, हरबंस लाल, शेर सिंह, अनीता, अंजलि धीमान, ठाकुर नसीब सिंह, आशाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये पोलिंग बूथ प्रधान सम्मानित
लोकसभा चुनावों में सांसद अनुराग ठाकुर को अपने बूथ में 80 फीसदी मत दिलाने वाले दो पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पोलिंग बूथ के प्रधान नसीब सिंह और बूथ पालक आशाराम शर्मा को अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें