फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चीन सीमा तक आसान होगी आवाजाही, रामपुर तक बनेगा फोरलेन, सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, ढली से रामपुर तक बनेगा 119 किलोमीटर लंबा फोरलेन
ठियोग के पास टनल समेत कई जगह फ्लाईओवर बनाने की तैयारी
लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने किया है ट्रैफिक सर्वे
अशोक चौहान
शिमला। शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने की योजना जल्द धरातल पर उतरने जा रही है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस हाईवे का ट्रैफिक सर्वे पूरा कर इसकी रिपोर्ट केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दी है। यह नया फोरलेन वर्तमान में निर्माणाधीन परवाणू-शिमला फोरलेन से जुड़ेगा। इससे रामपुर, किन्नौर और चीन सीमा तक आवाजाही आसान हो जाएगी।

सरकार ने लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन से इस हाईवे का ट्रैफिक सर्वे करवाया है। एनएच डिवीजन ने इसकी सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार अभी शिमला-रामपुर हाईवे पर रोजाना दस हजार से कम वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन आने वाले समय में कैथलीघाट-ढली फोरलेन बनने से इस पर यातायात बढ़ जाएगा। इसके अलावा चीन सीमा से जुड़ी इस सड़क का सामरिक महत्व भी है। ऐसे में इस हाईवे को फोरलेन में बदला जा सकता है। ढली से रामपुर तक बने 119 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने की योजना है। इसके लिए ठियोग के पास टनल का निर्माण हो सकता है। इसके अलावा कई स्थानों पर फ्लाईओवर और छोटे पुलों का भी निर्माण होगा। हालांकि कहां कितनी लंबी टनल, फ्लाईओवर बनेंगे, इसकी विस्तृत डीपीआर बाद में तैयार की जाएगी।
विज्ञापन




ढली तक 2027 में तैयार हो जाएगा फोरलेन
शिमला से रामपुर तक प्रस्तावित नया फोरलेन वर्तमान में निर्माणाधीन परवाणू-शिमला फोरलेन से ढली के पास जुड़ेगा। इस फोरलेन का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। ढली से कैथलीघाट तक करीब 27 किलोमीटर लंबे फोरलेन का भी 50 फीसदी काम एनएचएआई ने पूरा कर लिया है। साल 2027 के अंत तक ढली तक फोरलेन निर्माण को पूरा करने का टारगेट रखा है।



केंद्रीय मंत्री गडकरी दे चुके हैं मंजूरी के संकेत
ढली से रामपुर तक फोरलेन बनाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले मंजूरी के संकेत दे चुके हैं। इस बारे में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र लिखकर भी इस दिशा में काम करने की बात कही है। प्रदेश सरकार भी इस पर गंभीर है। इसलिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेज दी है।
विज्ञापन




कोट
ढली से रामपुर तक फोरलेन बनाने को लेकर इस हाइवे का ट्रैफिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को भेज दी है।
-रतन शर्मा, अधीक्षण अभियंता एनएच डिवीजन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें