फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mountain Biking Cycle Rally: शिमला से शुरू हुई माउंटेन बाइकिंग साइकिल रैली, मुख्य सचिव ने हरी झंडी दिखाकर की रवाना

Thu, 23 Jun 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रैली में शामिल 60 बाइकर 23 से 26 जून तक 180 किलोमीटर का सफर करेंगे। प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, मनाली और कुल्लू के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बाइकर भी रैली में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
शिमला से शुरू हुई माउंटेन बाइकिंग साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माउंटेन बाइकिंग साइकिल रैली गुरुवार को शिमला से शुरू हुई। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला से मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिमला से जंजैहली तक 180 किलोमीटर का 60 प्रतिभागी सफर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाली साहसिक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं प्रदेश के अनछुए पर्यटक स्थलों का प्रचार, प्रसार करने में सहयोगी साबित हो रही हैं।  रैली में शामिल 60 बाइकर 23 से 26 जून तक 180 किलोमीटर का सफर करेंगे। प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, मनाली और कुल्लू के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के बाइकर भी रैली में हिस्सा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के राज्य और राष्ट्रीय चैंपियन, पृथ्वी राज सिंह राठौर, राम कृष्ण पटेल, विपुल पहाड़ों और घाटियों की साइकिल सवारी को लेकर उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन


शिमला फागू के कौस्तव और उनकी बहन संभवी सहित 10 और 13 साल तक उम्र के राइडर भी शामिल हैं। 64 वर्ष की आयु का पुरुष राइडर महेश्वर दत्त, 25 वर्षीय आस्था डोभाल ने कहा कि यह उनके लिए नया अनुभव है। पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यातिथि का स्वागत कर पर्यटन विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्य माउंटेन बाइकिंग संघ के अध्यक्ष मोहित सूद, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन मनोज शर्मा, पर्यटन विभाग के उप-निदेशक संजय भगवती, निवर्तमान पार्षद डॉ. किमी सूद व पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें