शिमला के जाठियादेवी में पूर्व की सरकारों ने यहां टाउनशिप बनाने का फैसला लिया था। टाउनशिप बनाने के लिए सिंगापुर की सरकारी एजेंसी के साथ एमओयू तक हो गया था लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। माउंट टाउनशिप बनाने के लिए हिमुडा के पास पैसा नहीं है। अब वर्तमान सरकार ने कुछ जमीन पर प्लॉट बनाकर बेचने का फैसला लिया है। इस राशि से टाउनशिप बनाया जाना प्रस्तावित है। हालांकि प्रदेश सरकार ने इनक्यूबेशन सिटी प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार को डीपीआर भेजी है। अगर यह प्रोजेक्ट मंजूरी होता है तो इसमें भी हिमाचल को 500 करोड़ रुपये मिलने हैं। अभी तक प्रोजेक्ट को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।