फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रोजगार कौशल प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Mon, 16 Dec 2019 09:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय और यूनिवर्सल एजूकेशन बंगलूरू के बीच तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के तीसरे वर्ष के छात्रों के लिए रोजगार कौशल प्रशिक्षण को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय ने 200 घंटे के इस रोजगार कौशल प्रशिक्षण को प्रदान करने के लिए इस अनुबंध ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2020 से 20 अप्रैल 2020 तक संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्व में विश्वविद्यालय की ओर से तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत कौशल स्तरों और प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण करने और छात्रों के मूल्यांकन के लिए रोजगार परीक्षा का भी आयोजन किया जा चुका है। जिसमें संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के तीसरे वर्ष के छात्रों को इस रोजगार कौशल प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों को उनके तकनीकी डोमेन ज्ञान में सुधार करने में सक्षम करेगा और निश्चित रूप से छात्रों को रोजगारपरक बनाएगा और उनका मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश शर्मा, डीन अकादमिक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. कुलभूषण चंदेल, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूनिवर्सल एजूकेशन बंगलूरू अभिषेक घोष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें