हिमाचल के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में तैनात बीआरओ के कामगार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जीत सिंह (52) पुत्र गौड़ सिंह निवासी गांव व डाकघर लाखी तहसील, जिला चमोली उत्तराखंड सोलंगनाला में बीआरओ में काम करता था। रविवार रात ढाई बजे वह एमआई रूम में ड्यूटी दे रहा था।