फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की बेटी बोली, शिमला शहर की झांसी की रानी हैं मेरी मां

Sun, 10 May 2020 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एसडीएम नीरज चांदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते जहां लोग अपने परिवार के पास दूर-दूर से वापस आ रहे हैं और घर में समय बिता रहे हैं। वहीं शहर की होनहार महिला एसडीएम नीरज चांदला अपने परिवार से ज्यादा शहर के लोगों के बीच समय बिता रही हैं। इनकी बेटी आराध्या चांदला इनके काम पर गर्व महसूस कर रही हैं। 

विज्ञापन


सात साल की आराध्या का कहना है कि मम्मी के पास हमारे लिए वक्त ही नहीं है। पहले मम्मी हमारे साथ खाना खाती थीं, खेलती थीं। लेकिन जब से कोरोना वायरस आया है, मम्मी अपनी ड्यूटी के चलते ज्यादा समय बाहर ही रहती हैं।

पिछले कई महीनों से मम्मी हमारे पास कब आती हैं, यह भी हमें पता नहीं चलता। फिर भी मुझे अपनी मम्मी पर गर्व है। मुझे भी बड़े होकर मम्मी की तरह ही बनना है, जो कोरोना से जंग में लोगों के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन


कहा कि मेरी मम्मी शहर की झांसी की रानी हैं और मेरी मम्मी ही मेरी दोस्त हैं। पर आजकल मम्मी से मेरी कट्टी है, क्योंकि मम्मी हमारे साथ न तो खेलती हैं और न ही रात का खाना साथ में खा पाती हैं। मेरी मां दुनिया की सबसे बेस्ट मां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें