महिला और बेटे के झुलसने के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तुरंत महिला का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया, लेकिन हालत सही न होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे बाद करीब ढाई बजे अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश करने घर पहुंची थी, लेकिन घर पर ताले लटके मिले। उधर, डीएसपी बबिता राणा ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह क्या है और दोनों आग की चपेट में कैसे आए? पीड़ितों के बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू करेगी। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश में जुटी है।