फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन में इस दिन से शुरू होगा विस सत्र, अवांछित भीड़ नहीं ला सकेंगे विधायक

Sun, 25 Nov 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

तपोवन में होने जा रहे शीतकालीन सत्र में विधायक अवांछित भीड़ नहीं ला सकेंगे। प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सुरक्षा कारणों से विधायकों से यह अनुरोध किया है। यह भी स्पष्ट किया है कि विधानसभा सचिवालय में तीन से ज्यादा आगंतुकों को प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


सत्र में विधायकों का मोबाइल फोन लाने की भी मनाही रहेगी। 10 दिसंबर से शुरू होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के सत्र को लेकर यह व्यवस्था की गई है। यह सत्र 15 दिसंबर तक चलेगा और 10 दिसंबर को दो बजे से शुरू होगा।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सत्र के दौरान 13 दिसंबर 2018 को प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। बुलेटिन में कहा गया है कि जिन आगंतुकों को विधायक अपनी संस्तुति देंगे, उनके आचरण का पूरा दायित्व भी उन्हीं का ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से लिया फैसला

विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने सदस्यों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से उनसे अनुरोध किया है कि आगामी सत्र की अवधि के दौरान विधानसभा भवन तपोवन धर्मशाला के परिसर में अवांछित भीड़ रोकने के लिए पूर्ण सहयोग दें।

इसके लिए समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि विधानसभा की दर्शक दीर्घाओं में प्रतिदिन तीन से अधिक आगंतुकों के प्रवेश के लिए प्रपत्र हस्ताक्षर और अनुमोदन न करें।

साथ ही विभिन्न पार्टियों के सदस्यों के लिए विधानसभा में आवंटित कक्षों के अंदर किसी आगंतुक को सत्र के दौरान न तो प्रवेश के लिए कहा जाए और न ही उन स्थानों में बैठाया जाए, जिससे सुरक्षा बनाए रखने में कोई बाधा न हो।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें