फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे मां-बेटा नदी में बहे, बेटी ने जड़ें पकड़कर बचाई जान

Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले की मोरसू पंचायत की कुणाह खड्ड में मां-बेटा और बेटी बह गए। बेटी ने तो पेड़ की जड़ें पकड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसकी मां और भाई तेज बहाव में बह गए। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से महिला और बच्चे की तलाश की गई।
विज्ञापन


महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अभी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के मुताबिक कुसुम कुमारी (33) पत्नी सुभाष चंद निवासी कसीरी अपने बेटे दिव्यांश (10) और बेटी शालू (14) के साथ मायके से घर लौट रही थी। महिला के मायके भोरंज के चंदरुही में हैं। 

बताया जा रहा है कि गत दिवस पति और पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। सोमवार को आपस में सुलह होने के बाद वह बेटा-बेटी के साथ ससुराल वापस जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्ड को पार करते वक्त तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए

कुणाह खड्ड से होकर शार्टकट रास्ते से निकले। हालांकि, खड्ड पर पुल भी है, लेकिन जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में तीनों शॉर्टकट रास्ते से ही निकल पड़े। कुणाह खड्ड को पार करते वक्त तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए। शालू ने पेड़ की जड़ों को पकड़ लिया और मां और भाई को बचाने के लिए शोर मचाया।

लड़की का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा मां-बेटा तेज बहाव में बह रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे की तलाश शुरू की।

स्थानीय लोगों की मदद से सुबह करीब 11 बजे महिला के शव को पानी से निकाला, जबकि बच्चे का शाम तक पता नहीं चला है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें