फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कपड़े धोते समय गिरी खड्ड में फिसली महिला, बचाने गई मां भी डूबी; दोनों की गई जान

Sun, 08 Jun 2025 08:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेसी, कोटखाई( रोहडू)

सार

कोटखाई के दरबार गांव में कपड़े धोते समय एक महिला गिरी खड्ड में फिसल गई। उन्हें बचाने के लिए मां कांता शर्मा भी नदी में कूद गईं। दोनों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
डूबने से मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटखाई के दरबार गांव के पास गिरी खड्ड में रविवार दोपहर मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खड्ड से निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ममता शर्मा (28) गिरी खड्ड के पास कपड़े धो रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह खड्ड में जा गिरी। बेटी को बचाने के लिए मां कांता शर्मा (47) भी नदी में कूद गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा खनेटी खड्ड और गिरी खड्ड के संगम पर हुआ, जो उनके घर से करीब 100 मीटर दूर है।  

ममता शर्मा कोटखाई के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थीं। देर शाम परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की और कॉल का जवाब नहीं मिला तो वे गिरी खड्ड तक पहुंचे। वहां ममता का शव नदी से कुछ दूर बह गया था, जबकि कांता शर्मा वहीं डूबी मिलीं। परिजनों ने दोनों को खड्ड से निकालकर कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोटखाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ममता कपड़े धोते समय पैर फिसलने से नदी में गिरीं और उन्हें बचाने के लिए कांता शर्मा भी नदी में कूद गईं, जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें