सती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महापुरुष थे। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सती ने कहा कि वाजपेयी ने इस देश को नई राह दिखाई है।
उन्होंने अटल के मित्र ठोलंग गांव के अर्जुन गोपाल को भी याद किया। कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा है कि अटल की देन रोहतांग टनल को लाहौल के लोगों कभी नहीं भूलेंगे।
इस अवसर पर शिशु धर्मा, राम कुमार, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, डीसी अश्वनी चौधरी, एसपी राजेश धर्माणी, एसडीएम अमर नेगी, बीएस नेगी, जिप अध्यक्ष रमेश, शमशेर, पुष्पा देवी मौजूद रहे।