फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राजेश ऋषि की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, पत्नी बेसुध, हर आंख नम

Mon, 04 Mar 2019 10:40 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
1 of 10
भारत-चीन सीमा के नजदीक शिपकिला से लगते नमज्ञा के डोगरी नाले में हिमखंड के नीचे दबने से शहीद हुए 7 जैक राइफल के जवान राजेश ऋषि का रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

2 of 10
 सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर के जवान राजेश का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे पैतृक गांव पहुंचाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए घर में भीड़ उमड़ी हुई थी। बेटे की शहादत की जानकारी लगने पर माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
दो माह पहले परिणय सूत्र में बंधी पत्नी को भी पति की शहादत की जानकारी बाद में दी गई। हर किसी की आंखें नम थीं। शहीद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग उमड़ थे।

4 of 10
बड़े भाई ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद जवान राजेश ऋषि अपने पीछे माता माया देवी, पिता रणजीत सिंह, पत्नी पिंकी, भाई-भाभी और दो भतीजों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
राजेश की शादी दो माह पहले 12 दिसंबर को हुई थी और विवाह के उपरांत वह 28 जनवरी को ड्यूटी पर लौटे थे। 20 फरवरी को नमज्ञा डोगरी नाले में हिमखंड के नीचे दब गए और 11 दिन बाद शनिवार को उनका शव निकाला जा सका। 
विज्ञापन

6 of 10
राजेश ऋषि बीते 12 दिसंबर को ही परिणय सूत्र में बंधे थे। 28 जनवरी को राजेश अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी तक नहीं उतरी और अब उसका शहीद पति तिरंगे में लौट कर घर आया है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
अपने घर पर पति की सलामती की प्रार्थना करने वाली दो माह पहले परिणय सूत्र में बंधी पिंकी रविवार सुबह रोजाना की तरह पूजा-पाठ कर रही थी। जब वह इससे निवृत्त हुई तो उसके बाद ही उसे पति के शहीद होने की सूचना दी गई।

8 of 10
पति की शहादत की सूचना मिलने पर पिंकी अपने होशोहवास खो बैठी। परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उसे संभाला।
 

9 of 10
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेश की शहादत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शहीद के ताया रणदीप सिंह से फोन पर बात करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

10 of 10
उन्होंने लिखा ‘किन्नौर के नमज्ञा डोगरी में हिमखंड में दबे नालागढ़ के हमारे जवान राजेश ऋषि का शव बरामद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’ प्रशासन ने भी शहीद के परिवार वालों को 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें