राजनेता के तौर पर उन्होंने जिस विशेष भूमिका का निर्वहन किया, उसे यह देश कभी भुला नहीं सकता। विधायक पवन नैयर ने भी अपने विचारों में अटल को एक महान नेता बताया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, विधायक विक्रम जरियाल, जियालाल और अर्जुन सिंह, पूर्व सांसद
कृपाल परमार, चंबा जिला के प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री मोहनलाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला महामंत्री जसवीर नागपाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर समेत जय सिंह, डॉ. केशव वर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, पुनीत बख्शी आदि मौजूद रहे।