फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा कोरोना, सरकार ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Thu, 22 Apr 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला, कांगड़ा और मंडी में 16 से 35 साल के बीच के युवा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में 25 फीसदी ऐसे लोगों की मौत हुई है, जिनकी उम्र 60 साल से कम है। ऐसे में सरकार ने सावधानी बरतने के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है। प्रदेश का युवा वर्ग भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। हाल ही में कुल्लू और ऊना जिले में 20 से 25 साल आयु के युवाओं की भी कोरोना से मौत हुई है। 

विज्ञापन


शिमला, कांगड़ा और मंडी में 16 से 35 साल के बीच के युवा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। 40 से 55 साल की उम्र के लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा घातक है। ऐसे में युवाओं को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रही है। ऐसे में युवाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। युवा भी किसी तरह की लापरवाही न बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें