शिमला जिले में बीते साल के मुकाबले आधार कार्ड बनाने में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर करीब 95 फीसदी पहुंच गया है। सूबे में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक आधारकार्ड बने हैं।
सौ फीसदी से अधिक आधार कार्ड बनाने पर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का तर्क है कि बनाए गए आधार कार्डों में उन लोगों की संख्या नहीं घटाई गई है जिनकी मौत हो चुकी है।
इसके अलावा आधार कार्ड बनाने के लिए वर्ष 2011 की संभावित जनगणना को आधार बनाया गया है। इसके बाद जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है। कई बाहरी राज्यों के लोगों ने भी हिमाचल के पते पर आधार कार्ड बनाए हैं।
जिला कुल जनसंख्या आधार
बिलासपुर 4,01,544 106.28 फीसदी
चंबा 5,47,799 103.17 फीसदी
हमीरपुर 4,80,784 114.16 फीसदी
कांगड़ा 15,95,449 108.19 फीसदी
किन्नौर 85,245 97.31 फीसदी
कुल्लू 4,58,984 103.49 फीसदी
लाहौल स्पीति 31,426 100.28 फीसदी
मंडी 10,47,735 107.39 फीसदी
शिमला 8,75,888 94.93 फीसदी
सिरमौर 5,53,759 103.25 फीसदी
सोलन 6,10,116 96.84 फीसदी
ऊना 5,57,689 106.96 फीसदी