वर्ष 2022 में 1,27,55,373 रिकॉर्ड पर्यटक हिमाचल पहुंचे। वर्ष 2021 में इनकी संख्या 56,32,270 थी। इनमें देसी और विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यातायात, पर्यटक और रेलवे पुलिस ने सोमवार को समीक्षा बैठक में से आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के आदेशानुसार हिमाचल पुलिस के पर्यटक यातायात और रेलवे विभाग ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। इसमें पर्यटक पॉलिसी विषय पर सोमवार को सभी जिलों के 35 पुलिस प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं पर्यटन गुरदेव चंद ने किया। कहा कि पर्यटक पुलिस की प्राथमिकता विदेशी और देसी पर्यटकों का मार्गदर्शन, सुरक्षा, धोखेबाजों, छेड़छाड़, नशीले पदार्थों से बचाव के लिए परिवहन और आवास सुविधा देना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रवक्ता हिमाचल विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवक्ता डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, एचआईएचएम कुफरी मुकुल डिमरी आदि शामिल रहेंगे।
सैलानी, यातायात और रेलवे पुलिस का प्रशिक्षण शिविर शुरू
हिमाचल प्रदेश पुलिस पर्यटक, यातायात और रेलवे विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हो गया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार यह शिविर लगाया गया है। शिविर में प्रदेश के सभी जिलों से आए 35 पुलिस प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सोमवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने किया। इस मौके पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर भी मौजूद रहे। सहायक पुलिस महानिरीक्षक संदीप धवल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश विश्वविद्यालय की डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, एचआईएचएम कुफरी के प्रधानाचार्य मुकुल डिमरी, टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ, अनूप डोगरा और जिला पर्यटन अधिकारी संजय भगवती बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को धोखेबाज़ों, जेबकतरों, छेड़खानी, नशीले पदार्थों को लेकर जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मदद करना है। उन्होंने बताया कि पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 के 31 अक्तूबर तक 1.27 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया। इसमें महज 23,283 विदेशियों सैलानियों ने राज्य का दौरा किया।
वर्ष घरेलू पर्यटक विदेशी पर्यटक
2017 191,30,541 470,992
2018 160,93,935 356,568
2019 168,29,231 382,876
2020 31,70,714 42,665
2021 56,32,270 4,832
2022 127,55,373 23,283