प्रदेश के शीतकालीन स्कूल 21 से 26 जुलाई तक मानसून की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई स्कूल शीतकालीन स्कूलों के तहत आते हैं।
इन स्कूलों में 21 से 26 जुलाई तक छह दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने मानसून की छुट्टियों में बदलाव करने से इंकार कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार से 26 से 31 जुलाई तक छुट्टियों का शेड्यूल तैयार करने की मांग की थी।
ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ पहली अगस्त से सभी स्कूल एक साथ खोलने का तर्क दिया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने शेड्यूल में बदलाव करने से इंकार कर दिया है।