फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन स्कूलों में मानसून की छुट्टियों का शेड्यूल जारी, देखें

Sat, 16 Jul 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन स्कूल 21 से 26 जुलाई तक मानसून की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई स्कूल शीतकालीन स्कूलों के तहत आते हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में 21 से 26 जुलाई तक छह दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने मानसून की छुट्टियों में बदलाव करने से इंकार कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ ने सरकार से 26 से 31 जुलाई तक छुट्टियों का शेड्यूल तैयार करने की मांग की थी।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ पहली अगस्त से सभी स्कूल एक साथ खोलने का तर्क दिया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने शेड्यूल में बदलाव करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अफसरों ने की बैठक

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ की सचिवालय में शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने की।

बैठक में संयुक्त सचिव शिक्षा आरआर पटियाल, अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कई मांगें उठाई।

बैठक में फैसला लिया गया कि नॉन बीएड कामर्स पीजीटी मामले पर सभी दस्तावेज जुटाकर मंथन किया जाएगा। अनुबंध से नियमित हुए शिक्षकों की वेतन विसंगति मामले को वित्त सचिव को भेजा जाएगा। ईओआई के कारण नियमित नहीं हो पाए शिक्षकों को पीटीए और पैरा टीचर की तर्ज पर छूट देने के लिए मामला कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा।

पीजीटी पदनाम बदलने का प्रस्ताव तैयार
वीरेंद्र चौहान ने बताया कि पीजीटी के पदनाम को बदलने की प्रक्रिया का प्रस्ताव बन गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने बताया है कि इस बाबत अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें