फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होने वाला है होटलों में डिस्काउंट, अभी मिल रही इतनी छूट

Sat, 09 Sep 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पर्यटन विकास निगम के हिमाचल में स्थित होटलों में 15 सितंबर से मानसून पैकेज के तहत डिस्काउंट नहीं मिलेगा। 14 सितंबर को पर्यटन निगम के होटलों में मानसून पैकेज की अवधि समाप्त हो जाएगी। अभी पैकेज के तहत कमरों की बुकिंग पर 20 से 40 फीसदी तक छूट मिल रही है। 
विज्ञापन


निगम के हिमाचल प्रदेश में स्थित 50 से अधिक होटलों में मानसून पैकेज के तहत छूट दी जा रही है। इन होटलों में अब 16 नवंबर से विंटर डिस्काउंट होगा। ऑफ सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बनाए रखने के लिए मानसून पैकेज शुरू किया गया है। 

पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा दी जा रही है, जबकि खाने और पीने के सामान के लिए सैलानियों से पूरा शुल्क लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


सबसे अधिक 40 प्रतिशत डिस्कांउट सात होटलों में दिया जा रहा है। पांच होटलों में 35 फीसदी, 18 होटलों में 30 फीसदी, 12 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट है। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट है। डोरमैट्री पर छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें