मानसून में अब तक 355 लोगों की हुई माैत, 3,787 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 3787 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 4 सितंबर तक 355 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 416 लोग घायल हुए हैं। 49 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 161 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। प्रदेश में इस अवधि में बादल फटने की 50, बाढ़ की 95 और भूस्खलन की 130 घटनाएं हुई हैं। इनमें 1627 पक्के और 3567 कच्चे घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 447 दुकानों और 4510 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है।
11 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 11 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 8 व 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। वहीं बीती रात को बग्गी (जिला मंडी) 61.3, करसोग 24.2, धौलाकुआं 18.0, बुंटार 16.0, जोत 14.2, गोहर, रामपुर और मनाली 13.0, नयना देवी 12.8, जोगिंद्रनगर 10.0, मंडी 8.6, केलांग और रोहड़ू 8.0, ऊना 7.4, अघार में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।